फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rebellious attitude of Kamlesh Kaida wife of MLA Ram Singh Kaida in Okhalkanda

राजनीति: ओखलकांडा में विधायक कैड़ा की पत्नी के बगावती तेवर, BJP के खिलाफ मैदान में उतरीं कमलेश कैड़ा

Tue, 12 Aug 2025 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 12:04 PM IST
सार

ओखलकांडा ब्लॉक से विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर भाजपा प्रत्याशी केशव दत्त रुवाली के साथ-साथ पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Rebellious attitude of Kamlesh Kaida wife of MLA Ram Singh Kaida in Okhalkanda
विधायक राम सिंह कैड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए भाजपा प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। ओखलकांडा ब्लॉक से विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर भाजपा प्रत्याशी केशव दत्त रुवाली के साथ-साथ पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

कमलेश के निर्दलीय नामांकन करने के बाद से ओखलकांडा में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव रोचक होने के आसार हैं। वहीं भीमताल, रामगढ़, धारी और बेतालघाट में भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद के घोषित प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किए गए। कांग्रेस ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपने प्रत्याशी घोषित ही नहीं किए। वहीं ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया है। ब्लॉक प्रमुख पद के साथ ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए।

विज्ञापन

 

इन ब्लॉकों में दाखिल हुए नामांकन

 

 

भीमताल ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी डॉ. हरीश बिष्ट
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे
ज्येष्ठ प्रमुख पद में उमेश पलड़िया, चिराग बोहरा
कनिष्ठ प्रमुख पद में सावित्री शर्मा, रागिनी आर्या

 

 

ओखलकांडा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी केडी रुवाली
निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कैड़ा
ज्येष्ठ प्रमुख कविता कुड़ाई, कविता नौलिया, सुरेंद्र सिंह
कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, कविता बोरा

 

 

 

 

बेतालघाट से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से गरिमा नैनवाल
निर्दलीय प्रत्याशी अंकित साह
ज्येष्ठ प्रमुख भावना जोशी, अर्जुन सिंह
कनिष्ठ प्रमुख लीला राम, राजेश

 

 

 

रामगढ़ से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से तुलसी देवी
निर्दलीय दीपक कुमार
ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट
कनिष्ठ प्रमुख पूनम मेहता, स्वाति आर्या

 

 

 

 

धारी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से रेखा आर्या
निर्दलीय भावना
ज्येष्ठ प्रमुख चंद्रशेखर, नंदाबल्लभ
कनिष्ठ प्रमुख कविता नयाल, गीता बिष्ट

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed