फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Really had to solicit information

बार-बार सूचना मांगना पड़ा महंगा

Wed, 04 Mar 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 04 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Really had to solicit information

हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त के उस आदेश को सही ठहराया है। जिसमें विभिन्न विभागों से व्यक्ति विशेष से संबंधित सूचना मांगने को सूचना अधिकार का दुरुपयोग व ब्लैकमेलिंग मानते हुए सूचना मांगने वाले पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय ने सूचना मांगने वाले की याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने डीएम देहरादून को आदेशित किया कि वह राज्य सूचना आयुक्त के आदेश के अनुरूप सूचना मांगने वाले के खिलाफ गुंडा एक्ट सहित संबंधित व्यक्ति के मन, ख्याति और उसकी संपत्ति को हानि पहुंचाने के अपराध के प्रयास, रंगदारी मांगने और सरकारी अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सुरेंद्र अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल की ओर से 13 अगस्त 2013 को पारित आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश के तहत सूचना आयुक्त ने कहा था कि याचिकाकर्ता की ओर से सुश्री गंगा जोशी, सुमन मचखोला व श्याम आर्या के खिलाफ चल अचल संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी व अन्य सूचनाएं मांगी गई थीं। प्रकरण में याचिकाकर्ता के खिलाफ शिकायत आई थी कि वह स्वयं को पत्रकार बताता है और पत्रकारिता की आड़ में  सूचना के अधिकार का दुरुपयोग और ब्लैकमेलिंग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के  बाद सूचना आयुक्त ने याचिकाकर्ता सुरेंद्र अग्रवाल को दोषी मानते हुए डीएम देहरादून को आदेश दिया था कि वह उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम 1970 तथा आईपीसी की धारा 189, 186, 384, 506, 468, 471 के अंतर्गत कार्यवाही करें। इस आदेश को याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सूचना आयोग की ओर से अधिवक्ता विपुल शर्मा ने जवाब में कहा कि याचिकाकर्ता इस प्रकार की कई सूचनाएं मांग कर लोगों को परेशान करता है, याचिकाकर्ता के खिलाफ अनेक व्यक्तियों व संगठनों ने आयोग से शिकायत की थी कि वह उन्हें परेशान तथा ब्लैकमेलिंग करता है। सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed