फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ration distributing to children from house to house

घर-घर जाकर बांट रहे पौष्टिक आहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Ration distributing to children from house to house
भीमताल (नैनीताल)। कोरोना वायरस की वजह से अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक से तीन साल तक के बच्चों का पौष्टिक आहार बांट रहे हैं। ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में लोगों की पौष्टिक आहार लेने के लिए भीड़ न हो सके। रविवार को भीमताल में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और आशा वर्करों ने एक से तीन साल तक के बच्चों को मिलने पर पौष्टिक आहार घरों में जाकर वितरित किया। आंगनबाड़ी वर्कर बबली मेहरा ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते राशन घरों में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन कर पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। सीडीपीओ कमला कोरंगा ने सभी आंगनबाड़ी वर्कर से सुरक्षा की दृष्टि के साथ पौष्टिक आहार देने को कहा है। इस दौरान आशा वर्कर रमा भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed