{"_id":"674a12cb0e57a2e2860d41f4","slug":"ranikhet-express-will-remain-diverted-between-rewari-and-phulera-haldwani-news-c-8-1-hld1043-469746-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रेवाड़ी से फुलेरा के बीच डायवर्ट रहेगी रानीखेत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रेवाड़ी से फुलेरा के बीच डायवर्ट रहेगी रानीखेत एक्सप्रेस
Sat, 30 Nov 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जैसलमेर को चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस (15014) बृहस्पतिवार से डायवर्ट हुई है। यह ट्रेन अपने तय रूट में हरियाणा के रेवाड़ी से फुलेरा स्टेशनों के बीच डायवर्ट रहेगी। यह डायवर्जन 12 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान ट्रेन रेवाड़ी से रिंगस जंक्शन, श्री माधोपुर, नीमा का थाना, नारनौल स्टेशन से होकर फुलेरा पहुंचेगी। वहीं जैसलमेर से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस (15013) शुक्रवार से 13 जनवरी तक डायवर्ट होकर इसी रूट से चलेगी। डायवर्जन का कारण रेलवे का निर्माण कार्य बताया जा रहा है।
दोनों गरीब रथ हुईं रद्द
काठगोदाम से जम्मूतवी को चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12207 और वापसी वाली 12208 एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। इससे पहले कानपुर तक चलने वाली गरीब रथ को भी एक दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द किया गया था।
विज्ञापन
दोनों गरीब रथ हुईं रद्द
काठगोदाम से जम्मूतवी को चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12207 और वापसी वाली 12208 एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। इससे पहले कानपुर तक चलने वाली गरीब रथ को भी एक दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द किया गया था।
विज्ञापन