फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Randvijay's crazy fan fancy

रणविजय की दीवानगी में झूमे फैंस

Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Randvijay's crazy fan fancy
musical horn - फोटो : सोशल मीड‌िया

एमटीवी रोडीज के जज रणविजय सिंह ने रविवार शाम हीरानगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच के मैदान में क्रॉसिंग और ड्रीम्ज प्रोडक्शन के बैनर तले क्रॉसिंग इलेक्ट्रो म्यूजिक फेस्टिवल में धूम मचाई। रणविजय की दीवानगी में युवा देर तक झूमते रहे।

विज्ञापन


खासकर लड़कियों ने उन्हें जमकर चीयर अॅप किया। रणविजय भी अपने फैंस का जमकर उत्साहवर्धन कर रहे थे। स्टेज पर उनका साथ स्पिलट्जविला सीजन-9 की विनर काव्या खुराना और डीजे चेष्टा खुराना ने दिया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रणविजय के साथ जमकर सेल्फी लीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले एक खास बातचीत में मशहूर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के जज और वीजे रणविजय सिंह ने कहा कि मौका मिले तो वह कुमाऊंनी फिल्म जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़, नदियां और वादियां उन्हें हमेशा आकर्षित करती हैं इसलिए उत्तराखंड हमेशा उनकी पसंदीदा जगह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर रविवार शाम को हल्द्वानी के हीरानगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच के मैदान में हुए क्रॉसिंग और ड्रीम्ज प्रोडक्शन के बैनर तले क्रॉसिंग इलेक्ट्रो म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे। इस फेस्टिवल में उनके साथ स्पिलट्जविला-9 की विनर काव्या खुराना और डीजे चेष्टा खुराना भी शामिल हुईं।

रणवीर ने बताया कि वह इंडस्ट्री में पिछले 20 साल हैं। एडवेंचर उनका पैशन है और इसके लिए देश और दुनिया में सड़क यात्राएं करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आठ साल बाद हल्द्वानी आए हैं। उन्हें यहां की सड़कें और माहौल बेहद पसंद है।

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने वाले युवाओं से उनका कहना है कि अगर आप में कुछ अलग करने का माद्दा है तो मंजिल जरूर मिलेगी। लेकिन इसके लिए धैर्य और लगातार मेहनत करनी होगी। यह ऐसी इंडस्ट्री है जहां सफलता की कोई गारंटी नहीं है लेकिन मौका सबको मिलता है।

रानीखेत से है पुराना नाता

रणवीर ने बताया कि  उनके परिवार का पीढ़ियों से आर्मी से नाता है। उनके नाना कुमाऊं रेजीमेंट में थे। उत्तराखंड में पहली बार वह कुमाऊं रेजीमेंट मुख्यालय, रानीखेत ही आए थे। उनके पिता भी आर्मी आफिसर थे। रणवीर खुद आर्मी में जाना चाहते थे। इसके लिए वह टेस्ट में पास भी हुए लेकिन एमटीवी रोडीज में सलेक्शन होने से उनके कॅरिअर की दिशा बदल दी।

जून में जिम कार्बेट में करेंगे शूटिंग

रणवीर ने बताया कि अगले महीने में वह रामनगर में एक टीवी सीरीज के लिए शूट करेंगे। वह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि अगर हल्द्वानी वाले फिर बुलाएंगे तो मैं परफार्म करने चला आऊंगा।

संगीत की दीवानगी ने बनाई पहचान

क्रॉसिंग और ड्रीम्ज प्रोडक्शन के बैनर तले क्रॉसिंग इलेक्ट्रो म्यूजिक फेस्टिवल में पहुंची मशहूर डीजे चेष्टा खुराना ने बताया कि उनका संगीत पहला प्यार है। उन्होंने दिल्ली में पहले कॉल सेंटर फिर एयरलाइन इंडस्ट्री में काम और इसके बाद मॉडलिंग की।

असली पहचान उन्हें डीजे के रूप में मिली है। संगीत से लगाव पहले से ही था इसलिए ठहराव भी म्यूजिक इंडस्ट्री में आकर ही हुआ। वह कहती हैं कि अपने काम से संतुष्ट हूं। 


 फैंस को पुलिस ने किया कंट्रोल

पर्वतीय उत्थान मंच के मैदान में रणविजय के शो के दौरान फैंस को कंट्रोल करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फैंस बार-बार स्टेज पर चढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें खींचकर नीचे ला रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed