फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ran Corona positive returned from Motinagar

मोतीनगर से भागा कोरोना पॉजिटिव फिर से लौटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ran Corona positive returned from Motinagar
हल्द्वानी। मोतीनगर स्थित क्वारंटीन सेंटर से शनिवार सुबह एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भाग गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उसे फोन कर समझाया और उसे बुलाकर फिर से भर्ती कराया। इधर बेस अस्पताल से एक मरीज कोरोना टेस्ट कराने के डर से भाग गया। पुलिस मरीज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यूपी से आए तीन मजदूर शुक्रवार को काम करने के लिए पहाड़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने तीनों मजदूरों को रोककर गौलापार स्टेडियम में जांच करने के लिए भेज दिया। जांच के दौरान एक मजदूर पॉजिटिव और दो अन्य निगेटिव आए। पॉजिटिव मरीज को मोतीनगर स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। शनिवार सुबह मरीज क्वारंटीन सेंटर से भाग गया। कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मरीज को समझा बुझाकर इलाज के लिए शाम तक बुला लिया।
विज्ञापन

इधर, कालाढूंगी का एक युवक बुखार होने के बाद बेस अस्पताल में इलाज के लिए आया। पुलिस ने उसे भर्ती कर लिया। इसके बाद डॉक्टर ने उसे कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। इसी समय डॉक्टर अन्य मरीज को देखने लगे। इस बीच बुखार से पीड़ित मरीज भाग गया। अस्पताल की ओर से कोतवाली पुलिस को पीआई भेज दी गई है। पुुलिस का कहना है कि मरीज की तलाश करने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि छह जुलाई को एसटीएच से भी एक कोरोना पॉजिटिव महिला बिना सूचना के चली गई थी। इससे पूर्व भी एसटीएच से रोगियों के भागने की घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed