फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rampur Road then prime land in dispute

फिर विवाद में रामपुर रोड की बेशकीमती जमीन

Wed, 02 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 02 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rampur Road then prime land in dispute
भ्‍ावन - फोटो : अमर उजाला

रामपुर रोड पर एफटीआई गेट-2 के पास बेशकीमती जमीन फिर विवादों और सवालों में है। यहां पर बहुमंजिला इमारत निर्माणाधीन है। मामले में धोखाधड़ी का क्रिमनल केस दर्ज कराने के लिए एसीजीएम के यहां प्रार्थनापत्र दिया गया है।

विज्ञापन


रामपुर रोड की जमीन विवादों में रही थी। 2015-मार्च में प्रशासन ने लावारिस श्रेणी-1(ख) के तहत कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी थी। यह कार्रवाई तत्कालीन एसडीएम पंकज उपाध्याय ने डीएम दीपक रावत के निर्देश पर की थी। इस भूमि पर बाद में बहुमंजिला इमारत का निर्माण शुरू हो गया।
विज्ञापन


अब काफी काम पूरा भी हो गया है। अब इस मामले में आजाद नगर निवासी अब्दुल रऊफ ने एसीजीएम के यहां प्रार्थना पत्र देते हुए क्रिमिनल केस दर्ज कराने की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि इस भूमि का पट्टा जसीराम के नाम था, जो बाद में उनकी बेटी विशनी देवी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशनी देवी ने इस जमीन सौदा 1989 में उनसे किया था, जिसके बाद से जमीन पर अब्दुल रऊफ के परिवार का कब्जा चला आ रहा था। उनका आरोप है कि बाद में विशनी देवी ने राजनैतिक रसूखदार से जुड़े दबंगों के हाथ जमीन का सौदा कर दिया। बाद में जमीन से जुड़ी कई औपचारिकता भी पूरी कर दी गईं। इसमें प्रशासन ने कथित तौर पर रसूखदारों को फायदा पहुंचाया गया।

उनका कहना है कि विशनी देवी हरिजन हैं। विशनी देवी ने धर्म बदल लिया है, उनका नाम अब नसीम बानो है। आरोप है कि इन कागजी कार्रवाई के दौरान इन तथ्यों को छुपाया भी गया है। मामले में कई और अनियमितताएं हैं।

इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र भी दिया गया, इसके अलावा 29 सितंबर को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की सूचना भी हल्द्वानी पुलिस और डीआईजी कुमाऊं को दे दी गई। मामले में एसडीएम एपी वाजपेयी का कहना है कि उनके संज्ञान में यह प्रकरण नहीं है।

न ही किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। अगर को व्यक्ति प्रक्रिया से सहमति नहीं है, तो वह वैधानिक तौर पर शिकायत कर सकता है। उचित कार्रवाई होगी। वहीं निर्माण के दौरान वन भूमि दबाने की बात भी सामने आई थी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग एसडीओ आरसी कांडपाल का कहना था कि इमारत निर्माण के दौरान कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे विफल कर दिया गया।


वन विभाग के सीमांकन पीलर के बाद ही इमारत का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, विशनी देवी से रजिस्ट्री करने वालों में शामिल आनंद सिंह दरम्वाल का कहना है कि भूमि खरीद में सभी नियम और प्रक्रियाओं को पूरा किया गया है। हरिजन व्यक्ति से कोई सवर्ण व्यक्ति जमीन खरीद सकता है, यह प्रक्रिया इस मामले में भी पूरी की गई है। कोई भी अनियमितता और नियम विरुद्ध कार्य नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed