फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rampur Road: Girl dies in car accident, young man crushed by unknown vehicle

रामपुर रोड : कार की टक्कर से युवती की मौत, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Rampur Road: Girl dies in car accident, young man crushed by unknown vehicle
हल्द्वानी। मंगलवार देर रात रामपुर रोड पर देवलचौड़ से पंचायत घर के बीच हुए दो हादसों ने दो लोगों की जान ले ली। पहली घटना देवलचौड़ के जायसवाल ढाबा के पास हुई, जहां कार ने बस से उतरी महिला को टक्कर मारी। दूसरी घटना पंचायत घर के पास हुई। शादी समारोह में एक मैरिज हॉल हाल आए ऊधमसिंह नगर के युवक को अज्ञात वाहन ने उड़ा दिया। दोनों घटनाओं ओवर स्पीड ही कारण रहा।
विज्ञापन


मूल रूप से अल्मोड़ा के बाडेछीना गांव की रहने वाली गंगा (24) पुत्री आन सिंह दिल्ली में रहती थीं। वह मंगलवार को अल्मोड़ा से हल्द्वानी आई ंऔर रोडवेज स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुई। रामपुर रोड स्थित गंगू ढाबा के पास बस चालक ने वाहन रोका और खाना खाने लगा। यहां युवती बस से उतरी और सड़क पार करने लगी। अचानक आए कार को वह देख नहीं सकी और जोरदार टक्कर लग गई। वह सिर के बल सड़क पर गिरी और गंभीर चोट आई। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे एसटीएच ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। कार चालक को पुलिस को हिरासत में लेकर पुलिस ने एसटीएच में इलाज कराया। बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। उधर, ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ललपुरी गूलरभोज गांव निवासी भोपाल सिंह का पुत्र हिमांशु गड़िया किसी शादी समारोह में पंचायत घर के निकट स्थित एक मैरिज हॉल आया था। यहां देर रात वह सड़क पार कर रहा था। अचानक किसी वाहन ने उसे इतनी तेज टक्कर मारी की वह सड़क पर गिरा और सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोग एसटीएच ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। बुधवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed