फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar Sports Academy won the match by six wickets

रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी ने छह विकेट से जीता मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar Sports Academy won the match by six wickets
विजेता रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। कमलुवागांजा के जीएनजी क्रिकेट एरीना में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग मैच जारी हैं। शनिवार को गट्स एंड ग्लोरी एकेडमी हल्द्वानी और रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के मध्य हुए मैच में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के कप्तान संजय गोस्वामी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। गट्स एंड ग्लोरी हल्द्वानी की टीम 42.2 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज रोहित सिंह ने नौ चौके की मदद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंडर-19 उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी दिव्यांश सोनकर ने चार चौके की मदद से 28 रन, अटल पलड़िया ने तीन चौके एक छक्के की मदद से 23 रन, विक्रम बिष्ट ने तीन, गौरव छिम्वाल , विनय कुमार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम के ओपनर बल्लेबाज अमित रावत ने नौ चौके की मदद से 46 रन, रोहित फुलारा ने नौ चौके की मदद से 48 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहित रावत ने छह चौके की मदद से नाबाद 46 की पारी खेलकर निर्धारित लक्ष्य को चार विकेट खोकर पूरा कर लिया और 30.3 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। गट्स एंड ग्लोरी के आदित्य रावत ने दो विकेट लिए। अंपायर निश्चय मेहरा और मो. दानिश जबकि स्कोरर पवन राणा और नीरज पनेरू रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव हृदयेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर हल्द्वानी स्टेडियम कोच त्रिलोक सिंह जीना, कमल पपनै, नवीन टम्टा, प्रदीप बिष्ट, अमर पाल संधू, दिग्विजय कनवाल, मनोज भट्ट, अभिषेक कुमार, गौरव कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed