{"_id":"66235f14ce72b5561e0b6788","slug":"ramnagar-news-death-of-an-woman-who-came-from-delhi-to-ramnagar-to-vote-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: दिल्ली से रामनगर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला की मौत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: दिल्ली से रामनगर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला की मौत, जानें पूरा मामला
Sat, 20 Apr 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:52 AM IST
सार
Ramnagar: दिल्ली से रामनगर वोट देने आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से रामनगर वोट देने आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 75 वर्षीय पारू देवी पत्नी स्व. किशोरीलाल कुकरेती शांतिकुंज गली नंबर 7 की रहने वाली थी। दो बेटे सतीश व अनुष्या कुकरेती, बेटियां ममता व पीतांबरी शादीशुदा हैं। बुजुर्ग महिला के सभी बच्चे दिल्ली में रहते हैं। पांच माह से वह भी दिल्ली में रहती थीं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा के पास बनी झोपड़ियों में लगी आग, देर रात मची चीख-पुकार; घटना के वक्त सो रहे थे सभी परिवार
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला एक दिन पहले ही वोट देने के लिए रामनगर आईं थी। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे वह मोहल्ले के एक युवक के साथ मतदान करने के बाद घर पहुंची। थोड़ी देर बाद युवक सब्जी वाला ठेला लेकर वहां पहुंचा। दरवाजा खुला था और बुजुर्ग महिला बेसुध थीं। जिसकी सूचना आसपास के लोगों काे दी गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन