{"_id":"6338a4b4c6c9a678483419a5","slug":"ramnagar-got-the-award-of-fast-moving-city-ramnagar-news-hld4776577186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर को फास्ट मूविंग सिटी का मिला अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर को फास्ट मूविंग सिटी का मिला अवार्ड
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में रामनगर को फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड मिला है, जो नॉर्थ जोन में उत्तराखंड का इकलौता शहर है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने पुरस्कार वितरित किए। नगर पालिका के चेयरमैन, ईओ, पूर्व ईओ और सफाई निरीक्षक को सम्मानित किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नॉर्थ जोन में 50,000 से एक लाख की आबादी की कैटेगरी में रामनगर को 28वीं रैंक हासिल हुई जबकि प्रदेश में पहली रैंक मिली। शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर को फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किए।
उत्तराखंड के रामनगर को स्वच्छता मिशन की ज्वाइंट डायरेक्टर रूपा मिश्रा, आवास एवं शहरी विकास विभाग के सचिव मनोज जोशी ने पुरस्कार दिया। पुरस्कार लेने के लिए पालिका के चेयरमैन मो. अकरम, पूर्व ईओ भरत त्रिपाठी, ईओ महेंद्र यादव व सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
पूर्व ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि रामनगर और उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है। रामनगर ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की, जबकि नॉर्थ जोन में 50,000 से एक लाख तक की आबादी में 28वीं रैंक हासिल की है।
नॉर्थ जोन में रामनगर की रैकिंग सुधरी है, जो और बेहतर होगी। चेयरमैन मो. अकरम ने बताया कि यह सम्मान क्षेत्र की जनता को मिला। क्षेत्रीय जनता ने नगर पालिका का स्वच्छता में सहयोग किया।