फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar encroachment removed

Nainital News: कोसी नदी किनारे 102 एकड़ वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar encroachment removed
हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र में तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी और दाबका नदी के किनारे अभियान चलाकर सौ एकड़ से अधिक वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा गौला नदी में सत्यापन अभियान भी चलाया।
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक और अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि नदी किनारे अतिक्रमण की शिकायत रही है। इसको लेकर भी जंगलात अभियान चला रहा है। वन विभाग की टीम ने रामनगर में कोसी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर बने कब्जों को हटाया। इसमें 102 एकड़ वन भूमि से कब्जा हटाया गया। अभी तक प्रदेश में 2102 एकड़ वन भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया है। कई कब्जों को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 23 नदियों को चिह्नित किया गया है जो कब्जे की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इसी अभियान के तहत हटाने का कार्य शुरू किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य ने बताया कि छोई समेत अन्य क्षेत्रों में कोसी और दाबका नदी के किनारे अभियान चलाकर कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed