{"_id":"5761b0c74f1c1bae4711b6e4","slug":"ramnagar-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 करोड़ में सुधरेगी मालधनचौड़ नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 करोड़ में सुधरेगी मालधनचौड़ नहर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगर की नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी मालधनचौड़ की नहर को सुधारने की कवायद शुरू हो गयी है। बाकायदा इसके लिये सरकार ने 23 करोड़ रुपये की धनराशि भी दे दी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने बताया रामनगर से मालधनचौड़ को जाने वाली सिंचाई नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गयी थी। जिसे सुधारने के लिये सरकार से अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया 10 किमी लंबी नहर की मरम्मत के लिये राज्य सरकार ने 23 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। जिसका काम रामनगर से ढेला नदी तक होगा। नहर मरम्मत का ठेका एडीबी एजेंसी को दिया गया है। उन्होंने बताया नहर के दुरुस्त होने से जहां ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। वहीं तुमड़िया डाम में भी नहर का पानी जाने से जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन