फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar Bar Association's new executive

रामनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन 

Sun, 01 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sun, 01 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। बार एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह लटवाल को अध्यक्ष और दलविंदर सिंह को सचिव चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर दीपक जोशी चुने गए। शनिवार सुबह मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद अख्तर, सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात ध्यानी, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह नेगी की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी जावेद अख्तर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह लटवाल ने आनंद सिंह बिष्ट का नौ मत से हराया। सचिव में दलविंदर सिंह ने प्रदीप अग्रवाल को 11 वोट से मात दी। कुल 71 में से 67 मतदाताओं ने वोट दिया। अध्यक्ष पद पर एक वोट निरस्त हुआ। नई कार्यकारिणी में अंकुर गोयल उपसचिव, जसविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, दीवान गिरी ऑडिटर चुने गए।
विज्ञापन


चंद्रशेखर नैनवाल, जगतपाल सिंह रावत, सुरेश नैनवाल, जगदीश मासीवाल, मनोज कुमार, भागीरथी बेलवाल, देवेंद्र पड़लिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।  सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह लटवाल को 34 वोट, आनंद बिष्ट को 25 वोट, राजेश शर्मा को सात वोट मिले। उपाध्यक्ष में दीपक जोशी को 40 और बृजमोहन को 27 वोट मिले। सचिव पद के लिए दलविंदर सिंह को 34, प्रदीप कुमार अग्रवाल को 23, निसारूद्दीन को नौ वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed