रामलीला मंचन के लिए अस्थायी संयुक्त समिति गठित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को त्रिपक्षीय बैठक हुई। इसमें नगर के मल्लीताल क्षेत्र में रामलीला मंचन को लेकर आदर्श रामलीला कमेटी औरअस्थायी समिति में 25 सदस्य शामिल राम सेवक मंडली के बीच चल रहे विवाद का समाधान किया गया। तय किया हुआ कि रामलीला मंचन के लिए अस्थायी संयुक्त समिति गठित की जाएगी। इनकी सहमति से 25 सदस्यीय आयोजित समिति गठित की गई। तय किया गया कि कमेटी में न तो अध्यक्ष होगा और न ही सचिव केवल कोषाध्यक्ष का पद होगा और यह जिम्मेदारी भी कमेटी और मंडली के एक-एक व्यक्ति को सौंपी जाएगी।
संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना ने कहा कि रामलीला मंच का निर्माण सरकारी राशि से हुआ है। इसलिए रामलीला मंच का स्वामित्व नगर पंचायत का रहेगा। मंच निजी भूमि पर बना है। भूमि को दान में लेने के प्रयास किए जाएं और ऐसा न होने पर उक्त भूमि नगर पंचायत द्वारा खरीद ली जाए। तय किया गया कि रामलीला के आयोजन के लिए हर साल अस्थायी कमेटी गठित की जाएगी। इसके लिए संयुक्त मंच संचालन समिति गठित होगी। मंच सज्जा, मेकअप, स्वागत समिति का प्रतिनिधित्व महिलाएं करेंगी। समिति में संयोजक का पद भी महिला को दिया जाएगा। आय-व्यय के लिए दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को दायित्व दिया जाएगा। आयोजन के बाद आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान परिसर में कोई भी व्यक्ति नशा करके नहीं आएगा। नशेड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंच पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। मंच संचालन समिति में कोई पद नहीं रखा जाएगा। त्रिपक्षीय बैठक में राम सेवक मंडली के अध्यक्ष सौरभ रौतेला, आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संदीप पांडे समेत कमेटी और मंडली से जुड़े लोग थे।