फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramlila roams crowd

पैठपड़ाव की रामलीला में सीता स्वयंवर हुआ

Sun, 24 Sep 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sun, 24 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ramlila roams crowd
रामलीला देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैठपड़ाव में शुक्रवार को सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, राम द्वारा धनुष भंग, परशुराम का तपोवन से प्रस्थान, परशुराम लक्ष्मण संवाद, जनक द्वारा दूत भेजने, राम विवाहोत्सव का मंचन किया गया। इसमें राम ललित मोहन, लक्ष्मण अमित लोहनी, विश्वामित्र संतोष कुमार, जनक सुमित लोहनी, सीता ललित बिष्ट, रावण भूपाल नेगी, वाणासुर नीरज जोशी, परशुराम भुवन चंद्र जोशी बने। शनिवार को राम राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा-कैकई संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम वनवास का मंचन किया जाएगा। इस दौरान प्रगतिशील समिति पैठपड़ाव के अध्यक्ष दिनेश चंद्र हर्बोला, सचिव दीप चंद्र जोशी, दिनेश सत्यवली, दरबान सिंह कड़ाकोटी, कैलाश चंद्र जोशी, मनोज सती, मनोज तिवारी, अमित लोहनी आदि थे। वहीं पायते वाली कोसी रोड के मंच पर सातवें दिन शुक्रवार को श्रीराम निषाद मिलन, श्रीराम केवट संवाद, भरत पश्चाताप, चित्रकूट में श्रीराम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। इसके साथ ही चिल्किया, गौजानी, कानिया, ढेला, ढिकुली, कमोला, धमोला, कोटाबाग, कालाढूंगी में भी रामलीला मंचन की विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन


...नहीं मानूंगी मैं तोरी बात चाहे राजा  
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को बारिश के बीच हुई तीसरे दिन की रामलीला में राग भैरवी, परज, जैजैवंती, सहाना आदि राग-रागिनियों की प्रधानता रही। इस पर देर रात्रि तक श्रोता झूमते देखे गए। तल्लीताल रामलीला में कैकई-मथरा संवाद से लीला की शुरुआत हुई। इसमें कैकई के गीत आली बता काहे तो तेरे मन राम विशेष न भावत हैं.. को काफी सराहा गया। दशरथ-कैकई संवाद में दशरथ ने कई गीतों से कैकई को मनाने का प्रयास किया लेकिन कैकई नहीं मानूंगी मैं तेरी बात चाहे राजा.. आदि से अपना हठ प्रकट किया। आयोजन में महेश तिवारी, हेमंत रुबाली, सईब अहमद, जगदीश पांडे आदि लगे हैं। मल्लीताल में श्री राम सेवक सभा में भी दशरथ-कैकई संवाद को खासा सराहा गया। लीला में लक्ष्मण की ओर से गाई गई भैरवी मैं विनय करूं कर जोर नाथ वन चलूंगा रघुराई.. पर लोगों की आंखें भर आईं। आयोजन की सफलता में मुन्ना साह, राजेंद्र लाल साह, अनूप शाही, मुकेश जोशी, डॉ. मंजुल सनवाल आदि लगे हैं। नवसांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में कैकई-मंथरा संवाद से राम वन गमन तक की लीला दिखाई गई। इसमें राम के पिताजी कैसे व्याकुल हैं.., सीता के लेके चलोगे मोहे साथ की नाहीं नाहीं.. ने तालियां बटोरी। आयोजन में खुशहाल सिंह रावत, इंद्र सिंह, पूरन पांडे, महेश तिवारी जुटे हैं। आदर्श रामलीला समिति सूखाताल में भी दशरथ-कैकई संवाद, राम-सीता संवाद को सराहा गया। भवाली, भीमताल में भी विभिन्न स्थानों पर हुई रामलीला में राग-रागिनियों की प्रधानता रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग रामलीला मंचन देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


नमो गंगे तरंगे पाप हारी...
हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला मैदान में बारिश के बीच रामलीला का मंचन किया गया। लीला मंच में राजा दशरथ द्वारा श्री राम को राज्याभिषेक की घोषणा के बाद कैकई के कोप भवन में चले जाने, कैकई द्वारा राम को 14 वर्ष का वनवास, भरत को राजगद्दी का वचन मांगना, राम-लक्ष्मण का वन को प्रस्थान, केवट द्वारा श्रीराम को गंगा पार कराने की लीला का मंचन किया गया। नदी पार करते हुए श्री राम, लक्ष्मण द्वारा ‘नमो गंगे तरंगे पाप हारी, अनेकों पापियों को है तुमने तारा’ पर दर्शक भाव विभोर हो गए। भरत मिलाप का भी मार्मिक मंचन हुआ। बारिश के बावजूद दर्शक तन्मयता से लीला लुत्फ उठाते रहे। व्यास गद्दी से पंडित गोपाल शास्त्री ने लीला का सुंदर ढंग से बखान किया। आज राम सौहार्द जन सेवा समिति, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच, सारथी सहयोग सेवा समिति, युवा चौसैनी समाज, युवा जायसवाल समाज, फ्रेंड्स क्लब से सेवा दी। रामलीला मंचन के दौरान मैदान में बिंदेश गुप्ता, प्रदीप जनौटी, विवेक कश्यप, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रेम गुप्ता, एनबी गुणवंत, विद्या महतोलिया, अलका टंडन, विनीत अग्रवाल, सुमित जायसवाल, अमित जोशी, डीके गुप्ता, असीम सिंघल, विनोद जायसवाल, सुनील गुप्ता, मोहनी रावत, पूर्णिमा रजवार, सौरभ अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत ने दशरथ का अभिनय नहीं किया 
हल्द्वानी। प्राचीन रामलीला में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत द्वारा दशरथ का अभिनय करने की सहमति दी गई थी, लेकिन मंचन के दौरान विधायक भगत दशरथ की भूमिका में नजर नहीं आए। बताया गया कि स्वास्थ्य कारणों से भगत ने अभिनय नहीं किया। 


तीसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ डीएम ने किया 
लालकुआं (नैनीताल)। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से अंबेडकर पार्क में स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इसके तीसरे दिन शनिवार को स्थानीय कलाकारों ने धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया। राम-सीता विवाह मुख्य आकर्षण रहा। डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसडीएम एपी बाजपेयी ने इसका शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने नगरवासियों से राम यज्ञ में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। वहां चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान बिष्ट, गुरदीप सिंह, हेमंत नरुला, जीवन कबड़वाल, विनोद श्रीवास्तव, पूरन रजवार, नारायण दत्त भट्ट, राजकुमार सेतिया, रविशंकर तिवारी, मो. यूसुफ खान, धन सिंह बिष्ट आदि थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed