फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramleela: Four sisters and four characters in a family

रामलीला : एक परिवार की चार बहनें और चार ही किरदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ramleela: Four sisters and four characters in a family
नैनीताल। इस बार नैनीताल के मल्लीताल में होने वाली रामलीला में चार बहनें अलग-अलग किरदार निभाती नजर आएंगी। इनमें तीन बहनें राम तो एक बहन रावण परिवार से जुड़े सदस्य की भूमिका में दिखेंगी। पहली नवरात्र से शुरू होने वाली रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पिछले डेढ़ माह से कलाकारों को बेहतर अभिनय के लिए प्रशिक्षण (तालीम) दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राम सेवक सभा की ओर से मल्लीताल में होने वाली रामलीला में कई सालों से युवतियां अलग-अलग किरदार निभाती आईं हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा जब एक ही परिवार की चार बहनें मंच पर एकसाथ नजर आएंगी। ये चारों बहनें है-दिव्या कोली, अनुष्का कोली, आराधना कोली और श्रुति कोली।
विज्ञापन

आयोजकों के मुताबिक मल्लीताल के स्टाफ हाउस निवासी दिव्या कोली (24) वर्ष 2013 से 2018 तक सूर्पणखा का रोल निभा चुकी हैं। इस बार वह पहली बार लक्ष्मण के रूप में दिखेंगी। दिव्या पॉलिटेक्निक से कोर्स करने के बाद हरिद्वार में नौकरी करतीं थीं। कोरोनाकाल में नौकरी छोड़ नैनीताल आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का कोली (19) साल 2017 में सीता का किरदार अदा कर चुकीं हैं। वर्ष 2020 में हुई डिजिटल रामलीला में भी अनुष्का ने माता सीता के किरदार को जीवंत किया था। इस बार भी वह मंच पर सीता के रूप में नजर आएंगी। श्रुति कोली (23) सात साल से रामलीला में अलग-अलग पात्रों का अभिनय कर रहीं हैं। इस वर्ष वह सूर्पणखा, मंथरा, सुलोचना और अनुसुइया का किरदार निभाएंगी। वहीं, आराधना छह वर्षों से रामलीला से जुड़ीं हैं और इस बार वह कैकेयी और शबरी के रूप में नजर आएंगी। मल्लीताल की रामलीला में कई युवतियां रामायण के अन्य पात्रों के रूप में दिखेंगी। इनमें कौशल्या के पात्र के रूप में लता त्रिपाठी प्रमुख हैं।

राम की भूमिका निभा रहीं हैं सोनी
नैनीताल। रामलीला मंचन में राम का अभिनय सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सोनी जंतवाल (24) इस बार राम के किरदार में दर्शकों को नजर आएंगी। सोनी वर्ष 2015 से रामलीला में सुमित्रा और अनुसुइया का रोल करती रहीं हैं। वर्ष 2016 से 2019 तक उन्होंने राम के पात्र का अभिनय किया था। दो साल पहले हुई डिजिटल रामलीला में सोनी ने कैकेयी का अभिनय किया था। सोनी ने बताया कि एमए करने के साथ-साथ वह प्रयाग संगीत समिति शारदा संघ नैनीताल से संगीत प्रभाकर का कोर्स भी कर चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed