फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramgarh villagers surrounded the SSP

रामगढ़ के ग्रामीणों ने एसएसपी को घेरा

Tue, 03 Feb 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 03 Feb 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh villagers surrounded the SSP

रामगढ़ ब्लाक के किलोर निवासी हर्षवर्द्धन सिंह की बेटी की दहेज हत्या के

विज्ञापन
मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सोमवार को एसएसपी आवास घेरा। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। एसएसपी के जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

एसएसपी को सौंपे पत्र में रेनू के पिता हर्षवर्द्धन सिंह ने कहा कि 10 माह पूर्व उनकी बेटी का विवाह गहना पोखरी गांव (थाना मुक्तेश्वर) के मनोज सिंह देवलिया पुत्र मोहन सिंह देवलिया के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग रेनू के साथ मारपीट करते थे।

23 जनवरी 2015 को रेनू के पति और देवर कुंदन सिंह देवलिया ने उसकी दहेज न देने पर हत्या कर दी। रेनू के पिता ने कहा 24 जनवरी 2015 को थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

एसएसपी को घेरने वालों में ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख भावना भंडारी, पूर्व प्रमुख लाखन सिंह नेगी, बच्ची सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह चिलवाल, पूर्व प्रधान मदन सिंह नेगी, प्रधान दया आर्या, अंजू नेगी, दीपा नेगी, मनोज सिंह नेगी, मनोहर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed