फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ramgarh parmukh will distribute free rashan

गरीब मजदूरों को रामगढ़ ब्लाक प्रमुख मुफ्त देंगी राशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
ramgarh parmukh will distribute free rashan
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, रामगढ़ (नैनीताल)। कोरोना वायरस के चलते जिन गरीब मजदूरों को राशन सामग्री नहीं मिल पा रही हैं उन गरीबों को रामगढ़ ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी ग्रामीणों के साथ राशन सामग्री निशुल्क बांटेगी। जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह नेगी ने बताया कि रामगढ़ ब्लाक के जिन गरीब मजदूरों को राशन सामग्री नहीं मिल पा रही हैं उन्हें ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी 29 मार्च से नथवुखान कार्यालय से मुफ्त राशन देंगी। जिसमें 5-5 किलो आटा-चावल, आधा लीटर सरसों का तेल, आलू, प्याज और दाल बांटी जाएगी। ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी ने कहा कि कोरोना वायरस की इस आपदा में वह ग्रामीणों के साथ मिलकर गरीब मजदूरों को राशन देंगी। ताकि उनके परिवार का पालन-पोषण हो सके। साथ ही उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को हल्द्वानी के मूल्यों पर राशन सामग्री बांटी जाएगी। साथ ही 7409495343, 9758113222, 9756614228, 9012123279 नंबरों में फोन कर जानकारी ले सकते है। जिसमें प्रधान शांति बिष्ट, नंदन सिंह, दिनेश बिष्ट, गणेश बिष्ट, राकेश, जीवन मेवाड़ी, गिरीश सिंह नेगी, रमेश बिष्ट, संदीप बिष्ट, रोहित बिष्ट, मोहन बिष्ट, राजू, कमल रेक्वाल सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed