फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rally of Congress in Dhari Pokhrad

महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली सरकार का करेंगे सूपड़ा साफ : सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rally of Congress in Dhari Pokhrad
Rally of Congress in Dhari Pokhrad
भीमताल। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने बीते पांच वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ाने के सिवाए कोई काम नहीं किया। आपदा में भीमताल विधानसभा को आर्थिक रूप से बेहद नुकसान उठाना पड़ा। सरकार ने बिना सर्वे कराए पीड़ितों को सीमित मुआवजा देकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम किया।
विज्ञापन

धारी के पोखराड मैदान पर सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा आज युवा बेरोजगार है और किसान फसलों के दाम न मिलने से परेशान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनविरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है भीमताल से जिसे भी टिकट मिलेगा वह जीत हासिल करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत और जीतराम आर्य ने कहा कि जनसभा में उमड़ी यह भारी भीड़ आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से विदा करके रहेगी।
विज्ञापन

भाजपा ने पांच वर्षों में मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई और काम नहीं किया। इसको लेकर जनता में बेहद रोष है। वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक ने भीमताल विधानसभा की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। बिष्ट ने कहा कि आपदा पीड़ितों को अभी तक मुआवजा तक नहीं दिया गया है। साथ ही पहाड़ के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और महिलाएं शराब को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही हर एक व्यक्ति की समस्या हल होगी। जनसभा को जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, कांग्रेसी नेता मनीष खंडूरी, पूर्व जिपं सदस्य पूनम बिष्ट ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पीसीसी पुष्कर मेहरा, जया बिष्ट, जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, भीमताल चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नैनीताल चेयरमैन सचिन नेगी, भवाली चेयरमैन संजय वर्मा, संजय साह, निर्मला आर्या, आशा आर्या, सुजान सिंह रजवार, सूरज पांडे, त्रिभुवन फर्त्याल, नीरज कुमार मोनू, तरुण साह, रविंद्र राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed