फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rally

सूट-बूट की सरकार ने नहीं ली जनता की सुध

Wed, 27 May 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 27 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rally

वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र की सूट-बूट की सरकार ने एक वर्ष में जनहित से जुड़े तीन काम भी नहीं किए। राजस्थान में हजारों गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से रेलवे ट्रैक पर डटे हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर सरकार ने जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने रैली निकाली। रैली को वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने हरी झंडी दिखाकर ताज चौराहे से रवाना किया। रैली में झांकियों के माध्यम से बाबा रामदेव के 90 दिन में कालाधन वापस लाने के दावे और आपदा से ग्रस्त मजबूर किसानों की आत्महत्याओं का प्रदर्शन किया। वित्तमंत्री ने लोगों को 15-15 लाख के चेक जनता को बांटे, जो बाउंस हो गए। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का जो सपना जनता को दिखाया गया था वो एक वर्ष में ही चकनाचूर हो गया। बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पांचों सांसदों को बेरोजगार बना रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का दामन थामने वाले सतपाल महाराज का वहां कोई सम्मान नहीं है। इस दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस, प्रदेश सचिव बलजीत सिंह, गोविंद बिष्ट, सुशील डुंगराकोटी, लाल सिंह पंवार, संजय बिष्ट, सुष्मिता पंत, मयंक भट्ट, सुमितर भुल्लर, सुशील डुगराकोटी, शालिम सिद्दीकी, रिजवान हुसैन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed