फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rally held in support of traders

Nainital News: व्यापारियों के समर्थन में निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Rally held in support of traders
हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों का विस्थापन कराने, प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने सांकेतिक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लिए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

सांकेतिक रैली मंगल पड़ाव से शुरू होकर आंबेडकर पार्क से होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट की गैरमौजूदगी में व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण की व्यवस्था के कारण शहर के व्यापारी परेशान हैं। कहा कि 101 दुकानदारों के भवन हटाने की शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली न्यायोजित नहीं है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा का कहना था कि सरकार बार बार व्यापारी को परेशान कर उनके कारोबार को प्रभावित कर रही है। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने प्रभावित व्यापारियों को विस्थापित कर मुआवजा दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने शहर की व्यवस्था को देखते हुए रिंग रोड का कार्य शीघ्र शुरू कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शहर अध्यक्ष डिंपल पांडे, प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता, अनुज अग्रवाल, जीवन करकेती, कैलाश जोशी, नारायण सिंह, अमित चौहान, गौरव, परविंदर सिंह नागपाल, भूपेश बिष्ट, अतुल गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, महिला नगर अध्यक्ष मेघा जोशी, काजल खत्री समेत कई व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण में दो मीटर की रियायत देने की मांग की

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग उठाई है कि वह सड़क चौड़ीकरण में 12 के बजाय केवल दस मीटर ही भूमि अधिग्रहीत करे, वरना अधिकतर कारोबारियों की दुकानों पूरी तरह ध्वस्त हो जाएंगी और उनके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो जाएगा।


मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि नारीमन चौक से काठगोदाम रेलवे स्टेशन चौराहे तक सड़क चौड़ी की जा रही है। कहा कि पुराने आरटीओ दफ्तर के पास नगर निगम की दुकानें हैं, वहां पर जिला प्रशासन ने केवल दस मीटर सड़क चौड़ी की है जबकि रेलवे स्टेशन चौराहे के सामने की ओर 15 दुकानों के स्थान पर सड़क को 12-12 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना था कि यदि दस मीटर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी तो उनका कारोबार भी चलता रहेगा। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह, पूरन बल्यूटिया, कमल वोरा, लोकेश यादव, जितेंद्र यादव, रौनक आहूजा, राधेकृष्ण यादव, बलविंदर सिंह आदि शामिल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed