{"_id":"5cdc73dfbdec22078d32f37a","slug":"raj-bhavan-road-with-torrential-rain-ten-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से राजभवन रोड दस फुट धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से राजभवन रोड दस फुट धंसी
Thu, 16 May 2019 01:47 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Published by: naveen chandra joshi
Updated Thu, 16 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल के राजभवन मोटर मार्ग में रैलिंग हुई क्षतिगस्त और जमीन धसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज ओलों के साथ हुई मूसलाधार बारिश में बुधवार को राजभवन रोड दस फुट धंस गई। रोड किनारे लगी रेलिंग भी टूट गई। सूचना पर पहुंचे लोनिवि कर्मियों ने रोड की मरम्मत शुरू कर दी। इसी तरह डीआईजी ऑफिस वाले तिराहे पर भी दरारें आ गईं हैं। दरार के बारिश के दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गत वर्ष बारिश के दौरान कई बार राजभवन रोड बैठ गई थी। कई बार दरारें भी आईं। लोनिवि ने किसी तरह से सड़क की मरम्मत करवाई थी। अब बारिश का समय नजदीक है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे नगर में ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे राजभवन रोड दस फुट नीचे धंस गई। रोड किनारे लगी रेलिंग भी उखड़ गई। हालांकि लोनिवि ने मरम्मत तुरंत शुरू करवा दी।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर एवं पुरानी होने के कारण उक्त क्षेत्र की रेलिंग खासी कमजोर हो गई थी। उक्त मार्ग पर विभाग की ओर से धंसी अथवा दरार वाले स्थानों पर पीचिंग की जा रही है। ओलावृष्टि बंद होने के बाद उक्त रेलिंग को बदल दिया गया है। -पीसी उप्रेती, एई, लोनिवि
विज्ञापन