फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain of stones on NH

कैंची के पास स्कार्पियो पर गिरा पत्थर, चालक घायल

Tue, 03 Mar 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी Updated Tue, 03 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rain of stones on NH

लगातार हो रही बारिश के चलते भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं। सोमवार सुबह 11 बजे हल्द्वानी से जागेश्वर को जा रही स्कार्पियो (यूके 04 टीए-2338) जैसे ही कैंची के पास पहुंची, तभी पहाड़ी से गिरा पत्थर शीशा तोड़ते हुए चालक के सिर पर आ लगा, जिससे चालक दयालनाथ (24) पुत्र पदीनाथ निवासी इंद्रा नगर रानीबाग हल्द्वानी घायल हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस 108 से सीएचसी खैरना में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। स्कार्पियो में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गई, जिन्हें बाद में अन्य वाहनों से जागेश्वर को रवाना किया गया।
विज्ञापन


रातीघाट-बेतालघाट रोड पर खैरना शिव मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से मोटर मार्ग पर पत्थरों का ढेर लग गया। दोपहर बाद मार्ग से गुजर रही टाटा स्पैसियो (यूके 01 टीए-0735) में पहाड़ी से पत्थर आ गिरा, जिससे उसका अगला शीशा टूट गया, अलबत्ता चालक भूपेंद्र सिंह एवं उसमें बैठीं सवारियां बच गईं। भूपेंद्र सिंह वाहन को लेकर धनियाकोट से खैरना की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, खैरना रानीखेत रोड पर कनवाड़ी की पहाड़ी में हुए भूस्खलन के चलते 11 बजे से आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। यात्रियों ने पत्थर हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर निगलाट, पाडली, रातीघाट, रामगाड़, दोपाखी, खैरना, भौर्या बैंड, लोहाली, जौरासी, नावली, काकड़ीघाट में पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम बना हुआ है, अलबत्ता सड़क पर यातायात चालू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed