फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain gauges will be installed in Gram Panchayats.

Nainital News: ग्राम पंचायतों में लगाएं जाएंगे वर्षा मापी यंत्र

Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rain gauges will be installed in Gram Panchayats.
पहाड़पानी(नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों को ओलावृष्टि और बारिश से होने वाले नुकसान का सही आकलन करने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में स्वचालित वर्षा मापी यंत्र लगाए जाएंगे। यह पहल किसानों को उचित मुआवजा दिलाने में मदद करेगी। प्रशासन, उद्यान और कृषि विभाग इसके लिए सर्वेक्षण कर रहे हैं। इन यंत्रों से बीमा कंपनियों और विभागों को नुकसान की सटीक जानकारी मिलेगी। जिले के ओखलकांडा, रामगढ़, धारी, बेतालघाट और भीमताल खंड में 40 हजार से अधिक किसान खेती करते हैं। किसानों को अक्सर फसल नुकसान का पूरा मुआवजा नहीं मिल पाता है। विभाग ग्रामीणों से 12 वर्ग मीटर भूमि निशुल्क मांग रहा है। इससे प्रत्येक ग्राम पंचायत में नुकसान का अलग आकलन होगा और फसल बीमा भी इसी आधार पर किया जाएगा। खंड स्तर पर भी ऐसे यंत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी ग्राम पंचायतों और ब्लॉक में वर्षा मापी यंत्र लगाए जा रहे हैं। इससे किसानों को फसल बीमा का लाभ लेने में समस्या नहीं आएगी। साथ ही हर ग्राम पंचायत का नुकसान अलग-अलग प्रकार से होता है। यंत्र लगने के बाद आकलन आसानी से हो पाएगा।
विज्ञापन

-प्रेमा राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed