फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain-affected life in Nainital, grew cold

नैनीताल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड

Mon, 09 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 09 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rain-affected life in Nainital, grew cold
नैनीताल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
 नैनीताल में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर पौने 11 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े। खुर्पाताल ग्राम सभा के पातीखेत में एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, 24 घंटे के भीतर 30 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


नगर में दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा, बीच-बीच में हल्की धूप के दर्शन होते रहे। शाम को फिर ठंडी हवाएं चलने लगी। बारिश थमने के बाद होटलों में दुबके सैलानी भी मौज मस्ती के लिए बाहर निकल आए। उन्होंने नैनी झील में नौका विहार के साथ ही दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। बारिश से नगर के नालों का कूड़ा भी नैनी झील में समा गया।
विज्ञापन


ग्राम सभा खुर्पाताल के प्रधान मनमोहन सिंह कनवाल ने बताया कि रविवार सुबह के वक्त हुई बारिश से तोक पातीखेत निवासी नंदी देवी और महेंद्र सिंह की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। गौशाले में बंधी चार भैसों को जैसे-तैसे बहार निकाला। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed