फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Question on not registering FIR on the basis of suicide note

Nainital News: सुसाइड नोट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज न होने पर सवाल

Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Question on not registering FIR on the basis of suicide note
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के लोहाली गांव में बालम सिंह की आत्महत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और पांच हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतक के सुसाइड नोट और बहन की तहरीर पर पुलिस ने गरमपानी थाने के दरोगा और तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बहन मुन्नी जलाल ने जांच पर असंतोष जताते हुए पुलिस पर भरोसा न होने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री और कुमाऊं कमिश्नर को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि पुलिस ने वीडियो बनाते समय भाई से दुर्व्यवहार किया, सिम कार्ड तोड़ा और पांच हजार रुपये भी लिए जिससे वह दुखी था। सुसाइड नोट में पुलिस कर्मियों की ओर से किए गए दुर्व्यवहार और वसूली का उल्लेख है। मुन्नी जलाल ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले की हर पहलू की हो रही जांच
पुलिस ने सुसाइड नोट और बहन की तहरीर के आधार पर बौगे हड्डा उर्फ बौगे छड़ा, नवीन चमड़िया उर्फ नवीन नर्दी, पंकज और थाना गरमपानी पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच अधिकारी सुमित पांडे का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है, हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed