फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Puran is written on the hand, the body of a woman found in the canal

हाथ पर लिखा है पूरन, नहर में मिली महिला की लाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Puran is written on the hand, the body of a woman found in the canal
हल्‍द्वानी ओपन यूनिवर्सिटी के निकट नहर में पड़ा महिला का शव। अमर उजाला
हल्द्वानी। यूओयू के पास नहर में शुक्रवार शाम अज्ञात महिला की लाश मिली। उसके शरीर पर खरोंच आई थी। पुलिस ने झाड़ियों और कपड़ों को काटकर लाश को बाहर निकाला। पुलिस को आशंका है कि महिला किसी अन्य स्थान से बहकर आई है। सूचना पर एसपी सिटी ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

मंडी चौकी पुलिस को शुक्रवार शाम यूओयू गेट के पास नहर में एक लाश मिलने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक दिलवर भंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने नहर में घुसकर सिर पर लिपटे कपड़े और झाड़ियाें को काटकर लाश को निकाला। महिला हरे रंग की मैक्सी पहनी थी। एक हाथ पर अंग्रेजी में पूरन लिखा था। ऊपर नीचे एम और पी गुदा था।
विज्ञापन

खरोंच से हाथ और पैर में रगड़ आई थी। दाहिने हाथ पर पुराने घाव के निशान थे। मौके पर पार्षद मनोज जोशी सहित काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने मौके का मुआयना किया। लोगों ने बताया कि यह नहर एसटीएच की तरफ से आती है। आशंका है कि महिला पानी के साथ बहकर आई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास
लाश को देखने के लिए यूओयू रोड पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इस बीच पुलिस ने कुछ लोगों को नहर में उतरकर मदद करने का अनुरोध किया, लेकिन कोई आगे नहीं आया। पुलिस ने पॉलिथीन और सीढ़ी मंगाकर लाश को नहर से निकाला। इस मामले में मौके पर मौजूद तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।

dead-body

dead-body

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed