{"_id":"6906528a71ca460f5f09a742","slug":"punarnava-mahila-samiti-will-organize-mass-marriage-of-15-poor-girls-haldwani-news-c-8-1-hld1024-663378-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुनर्नवा महिला समिति कराएगी 15 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुनर्नवा महिला समिति कराएगी 15 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह
Sun, 02 Nov 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से 15 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। समिति अध्यक्ष लता बोरा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम तीन नवंबर को सुबह 10 बजे से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर स्थित गोलज्यू मंदिर परिसर में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 से समिति निर्धन कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह आयोजन करती आ रही है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर सचिव शांति जीना, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, प्रचार सचिव कल्पना रावत, कोषाध्यक्ष जानकी, उपसचिव मंजू, प्रेमा बृजवासी, अंजना कुसुम, कमला और रेखा निर्मला आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो