फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public representatives said tiger seen in Jangliagaon

Nainital News: जनप्रतिनिधियों ने कहा जंगलियागांव में दिख रहा बाघ

Sun, 31 Dec 2023 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 31 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Public representatives said tiger seen in Jangliagaon
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव और मलुवाताल के ग्रामीणों ने क्षेत्र में अभी दो और बाघ दिखाई देने की बात कहीं है। जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल और क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन कुल्याल ने बताया कि क्षेत्र के शिमाला, नौली क्षेत्र में ग्रामीणों को बाघ घूमते हुए दिखा है। बाघ की गुर्राहट भी सुनाई दे रही है। वन विभाग की टीम ने एक बाघिन को जंगलियागांव से पकड़ा है लेकिन क्षेत्र में दो बाघ अभी भी घूम रहे हैं। मलुवाताल के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने भी क्षेत्र में बाघ के दिखाई देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल है। इधर शुक्रवार की रात थपलिया मेहरागांव में भी एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलाकनी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ट्रैप कैमरे के साथ मूवमेंट बनी हुई है। उन्होंने लोगों से पुरानी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed