{"_id":"614e33b08ebc3efac27a9d57","slug":"public-health-garden-will-be-ready-in-lalkuan-nursery-haldwani-news-hld4391738167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं नर्सरी में जन स्वास्थ्य वाटिका तैयार होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं नर्सरी में जन स्वास्थ्य वाटिका तैयार होगी
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विभाग लालकुआं नर्सरी में जन स्वास्थ्य वाटिका तैयार कर रहा है। वाटिका में नौ अलग-अलग हिस्से होंगे। यहां लोगों को औषधि, सगंध प्रजातियों के पौधों और गुणों की जानकारी मिल सकेगी। यहां प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई जाएगी जिसमें पौधों कीजड़, पत्ती आदि से तेल, पाउडर आदि बनाया जाएगा। लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी देने की व्यवस्था भी की जाएगी।
लालकुआं नर्सरी के वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में वाटिका तैयार की जा रही है। नर्सरियों में सौ से अधिक औषधि, संगध प्रजाति के पौधों को तैयार किया गया है। यहां पर औषधि पौधों का अर्क निकालने के साथ पाउडर बनाने की प्रक्रिया को समझाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसे देखने और समझने के बाद लोग चाहेंगे तो औषधि पौधों के व्यावसायिक उपयोग से जुड़े कार्य भी कर सकेंगे। इस वाटिका लिए जायका मद से बजट की व्यवस्था की गई है।
मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी का कहना है कि जन स्वास्थ्य वाटिका में कई हिस्से होंगे। इसमें मानव के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी प्रजातियों से लेकर वायु, ध्वनि प्रदूषण आदि को दूर करने वाली प्रजातियां तक लगी होंगी। यहां पर एक प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई जाएगी जिससे कि औषधि पौधों से टेबलेट आदि तैयार कर लोगों को देने की व्यवस्था की जाएगी। सौ लोगों की क्षमता का एक कम्यूनिटी हाल भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी मिलेगी वाटिका में
-किन औषधि पौधों का इस्तेमाल मानव को स्वस्थ रखने में होता है -औषधि पौधे की पत्ती, जड़ का उपयोग किस चीज में और किस रूप में होता है।
पहले भी कई प्रयास किए गए
हल्द्वानी। वन अनुसंधान शाखा ने हाल के सालों में जैव विविधता संरक्षण के साथ लोगों को जानकारी देने के लिए कई कदम उठाए हैं। वन अनुसंधान ने हल्द्वानी में रामायण वाटिका, भारत वाटिका, बुद्ध वाटिका समेत कई वाटिकाओं का निर्माण कराया है।