फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public anger rally held for job restoration

नौकरी बहाली के लिए निकाली जनाक्रोश रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Public anger rally held for job restoration
नैनीताल में होटल से निकाले गए कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सभा को संबोधित करते गोप? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नौकरी पर बहाली की मांग को लेकर पिछले 42 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे होटल मनु महरानी कर्मचारियों ने सोमवार को होटल प्रबंधन के खिलाफ अनशन स्थल से कलेक्ट्रेट तक जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए। कलेक्ट्रेट में हुई सभा में तय किया कि यदि शीघ्र उनकी बहाली नहीं हुई तो वह 18 अप्रैल को होटल कूच करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ और उत्तराखंड होटल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निकाली गई जनाक्रोश रैली मल्लीताल से माल रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने होटल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के समक्ष हुई सभा में पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल रावत, उक्रांद नेता केएल आर्य, आप नेता शाकिर अली, नैनीताल बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण साह, आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, भामसं जिलाध्यक्ष पवन साह ने 42 दिन बाद भी कर्मचारियों की समस्या हल न होने पर आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने कहा कि नौकरी न होने के कारण उनके परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि यदि 17 अप्रैल तक उनकी बहाली नहीं की गई तो वह 18 अप्रैल को होटल कूच करेंगे। सभा और प्रदर्शन के दौरान मदन गैड़ा, वीरेंद्र खकरियाल, नरेंद्र पपोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, बीडीसी सदस्य हिमांशु पांडे आदि थे। अंत में एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed