{"_id":"5d2646b88ebc3e6c9874862c","slug":"provincial-conference-haldwani-news-hld3484241134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशी प्रांतीय अध्यक्ष और ग्वाल प्रांतीय महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशी प्रांतीय अध्यक्ष और ग्वाल प्रांतीय महामंत्री बने
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में मौजूद नव निर्वाचित पदाध?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर कृपा राम जोशी और प्रांतीय महामंत्री पद पर ललित सिंह ग्वाल विजयी रहे।
कठघरिया स्थित एक बारात घर में चुनाव अधिकारी सीपी सुयाल, सोबन सिंह रावत, विनीता सिंह उत्तम व राजपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर कृपा राम जोशी और कृष्ण पाल सैनी मैदान में थे जबकि प्रांतीय महामंत्री पद के लिए ललित सिंह ग्वाल और सुनील कोटवाल ने नामांकन कराया था।
दोनों पदों के लिए हुए चुनाव के बाद चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष पद पर कृपा राम जोशी और महामंत्री पद पर ललित सिंह ग्वाल के विजयी होने की घोषणा की। इसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री ने हरेंद्र सिंह धामी को एसोसिएशन का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष और अशोक सिंह बिष्ट को मंडलीय महामंत्री तथा नितिन नौटियाल को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और राजेश नेगी को निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर गीतांजलि पडियार, तनवीर असगर, पीके शर्मा, विनीता सिंह, नारायण सिंह, सुनील पांडे, यशवीर सिंह, उम्मेद सिंह, विनोद कुमार, धर्मपाल, विनीत कुमार गौड़, भुवन पांडे समेत कुमाऊं व गढ़वाल से आए एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।