फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest over non-registration of case in case of beating of businessman

Nainital News: व्यापारी को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest over non-registration of case in case of beating of businessman

विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र में फूल वाली गली में रविवार शाम हुई मारपीट के मामले में अब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक पक्ष ने जहां दुकान में घुसकर पीटने का आरोप लगाया था। सोमवार को एक पक्ष ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरे पक्ष ने तहरीर सौंपकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।दूसरे पक्ष के अजय अरोड़ा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उनकी दुकान फूल वाली गली में है। उन्होंने खीम सिंह और खुशाल को एग्रीमेंट के तहत दुकान किराये पर दी थी। 22 जून को एग्रीमेंट खत्म हो गया था। किरायेदार की ओर से एग्रीमेंट रिनूअल के लिए कहने पर मैंने मना कर दिया था। इसी बात पर नाराज होकर दूसरे पक्ष ने शाम को पांच बजे अपनी दुकान में बुलाकर मुझसे मारपीट की। पड़ोसी व भाई ने उन्हें बचाया। पहले पक्ष खीम सिंह का कहना है कि उनके भाई खुशाल सिंह को दुकान खाली कराने के नाम पर इन लोगों ने बेवजह पीटा। घटना की वीडियो भी है। एसटीएच में उसका इलाज कराया गया। खीम सिंह व उनके साथ आए व्यापारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन भी किया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। छानबीन कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed