भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा और धारी ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोमवार को विभिन्न मांगों के लिए ओखलकांडा ब्लॉक मुख्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ओखलकांडा और धारी ब्लॉक की समस्याओं को गंभीरता से हल नहीं कर रही है।
जनप्रतिनिधियों ने पुडगांव-देवलीधार मोटर मार्ग में डामरीकरण, देवलीधार-सुरंग मार्ग के अवशेष 1 किमी मार्ग में वित्तीय स्वीकृति, पुडगांव-देवलीधार मार्ग का नाम लोक गायक ताराराम के नाम करने, कारगिल शहीद इंद्र सिंह बर्गली ओखलकांडा-खनस्यूं मार्ग का निर्माण कार्य, पदमपुरी-हैड़ाखान-काठगोदाम मार्ग में निर्माण के लिए साननी गधेरे में पुल की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। इस दौरान गीता लमगड़िया, हेमलता रूवाली, अनीता नयाल, खीम सिंह बिष्ट, कमल बोहरा, सुनील कुमार, नरेश खनवाल, केशर कुमार, उमेश चिलवाल आदि मौजूद रहे।