फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest continues regarding recycling plant, SDM talks with the residents, inconclusive

रिसाइक्लिंग प्लांट को लेकर विरोध जारी, एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से वार्ता की, बेनतीजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Protest continues regarding recycling plant, SDM talks with the residents, inconclusive
नैनीताल के नारायण नगर में कूड़ा रिसाईक्लिंग प्लांट का विरोध कर रहे लोगों को समझाते एसडीएम राहुल ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से चयनित किए गए रिसाइक्लिंग प्लांट के विरोध में नारायण नगर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को एसडीएम राहुल साह और तहसीलदार नवाजिश खलीक ने नारायणनगर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से वार्ता की लेकिन यह बेनतीजा रही। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि प्लांट के विरोध में अनिश्चितकाल तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शुक्रवार को यहां नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग स्थित त्रिमूर्ति (शिव पार्वती और कार्तिकेय) के समक्ष सड़क किनारे धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रिसाइक्लिंग प्लांट की मशीनें पहुंचने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोग विरोध में उतर आए थे। शुक्रवार को डीएम धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने करीब एक घंटे तक वार्ता की। कहा कि देश भर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की मुहिम चल रही है। नैनीताल में भी इसकी पहल की जा रही है। नगर समेत सभी को इसका फायदा होगा। लंबी वार्ता के बावजूद क्षेत्रवासी नहीं माने। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्ष 2009-2010 में इसी स्थल पर डिकंपोस्टिंग के लिए पिट बनाए गए थे। क्षेत्रवासियों से कहा था कि यहां सब्जी आदि कूड़ा डालकर खाद बनाई जाएगी। डेढ़ वर्ष बाद कार्य बंद कर दिया गया। बाद में यह डंपिंग जोन बन गया। क्षेत्र के लोग दुर्गंध से परेशान रहे। अब यहां रिसाइक्लिंग प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्रवासियों से न वार्ता करनी जरूरी समझी और न ही विश्वास में लिया गया।
विज्ञापन

...............................
सभासदों ने की समर्थन की घोषणा
-पालिका सभासद मनोज साह जगाती, गजाला कमाल, दया सुयाल, राजू टांक, सागर आर्या ने नारायण नगर में क्षेत्रवासियों की ओर से किए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। कहा कि वह आंदोलन में नारायणनगर के सभासद भगवत रावत के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
प्रदर्शनकारियों में ये रहे शामिल
-सभासद भगवत सिंह रावत, प्रभाकर नारायण, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सचिन कुमार, मोहन चंद्र, रवि कुमार, मनीष कुमार, रवींद्र कुमार, मोहन चंद्र थापा, नितेश कुमार, अर्जुन कुमार, मयंक थापा, धीरज कुमार, अशोक कुमार, भोपाल कुमार, जय थापा, अतुल कुमार, मनमोहन कनवाल, अर्जुन आर्या, उमेश कुमार, कृपाल बिष्ट, अंकित कुमार, अक्षय, विकल, नरेेंद्र बिष्ट, राजीव प्रसाद, विक्रम कनवाल, राजेंद्र कुमार, मुन्नी देवी, गीता देवी, मीनाक्षी, गीता, आशा आदि।

...............................
विधायक सरिता आर्या ने दिया आश्वासन
नैनीताल। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने भी तीन बजे क्षेत्रवासियों से वार्ता की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्लांट से गांव के पेयजल स्रोतों के प्रभावित होने का खतरा बताया। विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस बाबत उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उनके साथ नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद, देवेंद्र सिंह बगडवाल, रवि बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed