{"_id":"61a3c969a56f7f5e68627d9b","slug":"protest-by-intrark-union-kichcha-kitchha-news-hld445996623","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्टार्रक कर्मचारियों ने विधायक आवास के सामने प्रर्दशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्टार्रक कर्मचारियों ने विधायक आवास के सामने प्रर्दशन किया
विज्ञापन
किच्छा विधायक के आवास के सामने प्रर्दशन करते कर्मचारी
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। अपनी मांगों के लिए इन्टरार्क कंपनी के कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न श्रमिक संगठनों के साथ नगर में जुलूस निकाला। उसके बाद विधायक आवास की ओर चल दिए, हालांकि पुलिस ने सौ मीटर पहले ही उन्हें रोक लिया। श्रमिकों ने वहीं धरना दे दिया। विधायक के आवास पर न होने की वजह से श्रमिक लौट गए।
इन्टरार्क श्रमिकों ने निलंबित कर्मचारियों की वेतन सहित वापसी, वेतन में वृद्धि, एलटीए बोनस जारी करने और गैरकानूनी ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने एचपी मजदूर संघ, श्रमिक संयुक्त मोर्चा, इंकलाबी मजदूर संगठन, गुजरात अंबुजा कर्मगार संघ, मजदूर सहयोग संघ, डेल्टा इंप्लाइज यूनियन, ठेका कल्याण समिति समेत तमाम संगठनों के कर्मचारियों को साथ लेकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन
जुलूस इन्टरार्क कंपनी से रुद्रपुर रोड, डीडी चौक, बरेली रोड होता हुआ विधायक आवास पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि विधायक आवास पर तैनात कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने विधायक के कुछ देर बाद आने का आश्वासन दिया लेकिन वे काफी देर इंतजार के बाद भी नही आये। बताया कि उनके आंदोलन का रविवार को 105वां दिन था। यहां पर दर्शन लाल, कैलाश पांडे, मनीष कुमार, दिनेश तिवारी, इन्द्रपाल सिंह, सोनू आदि थे।