{"_id":"99af7a81a2f1b19f2e77429a48d7d9df","slug":"proposals-will-be-accepted-online-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आनलाइन प्रस्ताव ही होंगे स्वीकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आनलाइन प्रस्ताव ही होंगे स्वीकार
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से आने वाले प्रस्ताव अब आनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रस्तावक को आनलाइन आवेदन के लिए भारत सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक ने बुधवार को निदेशालय में एनजीओ पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं से अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ में मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए एक आवासीय पुनर्वासन केंद्र और अल्मोड़ा में नशा मुक्ति केंद्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 के लिए केंद्र ने आवेदन पत्र स्वीकार करने के लिए वेबसाइट शुरू की है।
विज्ञापन
31 जुलाई 2015 तक आवेदन पत्र केंद्र को भेजे जा सकते हैं। बैठक में 12 स्वयंसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। बैठक में उप निदेशक वंदना सिंह, वरिष्ठ वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल, डा. लीना, बीपी उनियाल, बृज मोहन सिंह नेगी, सुशील बहुगुणा, गजेंद्र सिंह, सीमा सिंह, श्याम धानिक, नंदन कांडपाल, योगेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन