{"_id":"6595c40ff3d94d378904d63c","slug":"proposal-sent-to-double-postgraduate-seats-in-mbpg-haldwani-news-c-337-1-shld1034-4916-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी में स्नातकोत्तर की सीटें दोगुनी करने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी में स्नातकोत्तर की सीटें दोगुनी करने का भेजा प्रस्ताव
Thu, 04 Jan 2024 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर सीटों की कमी से विद्यार्थी प्रवेश के लिए भटक रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से स्नातकोत्तर स्तर पर कई विषयों में 80 तो किसी में 40-40 सीटें ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्रत्येक विषय में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए भी अधिकतम आठ सीटें आरक्षित हैं। पीजी स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र नेता कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक सीटें नहीं बढ़ी हैं। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए। प्राचार्य डा.एनएस बनकोटी ने बताया कि सीटें दोगुनी करने के लिए निदेशालय और कुमाऊं विवि के कुलपति को प्रस्ताव भेजा है। अब निदेशालय स्तर से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।