{"_id":"69f7999b01ea17226802b929","slug":"proposal-sent-for-sensors-on-driving-track-haldwani-news-c-418-1-ntl1004-6290-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ड्राइविंग ट्रैक पर सेंसर के लिए भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ड्राइविंग ट्रैक पर सेंसर के लिए भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
रामनगर। शंकरपुर रोड पर किराये के भवन पर संचालित हो रहा एआरटीओ कार्यालय मई अंतिम सप्ताह तक अपने भवन में शिफ्ट हो जाएगा। अब विभाग ने यहां बनने वाले ड्राइविंग ट्रैक पर सेंसर आदि कार्य के लिए शासन को 75 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
रामनगर में वर्ष 2018 से शंकरपुर रोड स्थित एक किराये के भवन पर परिवहन विभाग का कार्यालय चल रहा है। बीते वर्ष सांवल्दे क्षेत्र में लगभग साढ़े सात करोड़ से नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र कपकोटी ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बिजली, पानी के कनेक्शन और फर्नीचर के लिए शासन से 40 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्य पूरा होते ही कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। अब ड्राइविंग ट्रैक पर सेंसर आदि के कार्य के लिए शासन को 75 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है।