फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Property dealer dies under suspicious circumstances in ramnagar

Ramnagar: संदिग्ध परिस्थिति में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, मकान से 500 मीटर दूरी पर मिला शव; परिजन बोले- हत्या हुई

Fri, 27 Jun 2025 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

बसई में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर का शव उनके मकान से 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। दूसरी ओर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Property dealer dies under suspicious circumstances in ramnagar
आनंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीरूमदारा क्षेत्र के बसई में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर का शव उनके मकान से 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। दूसरी ओर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पीरूमदारा क्षेत्र के देवीपुरा बसई निवासी आनंद सिंह नेगी (54) पुत्र जय सिंह नेगी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे बसई में डेयरी के समीप खेत में प्रॉपर्टी डीलर खेत में पड़ा मिला। परिजन रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार, प्रथम दृष्टया करंट लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हुई है। सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने लगाया हत्या करने का आरोप
अस्पताल में प्रॉपर्टी डीलर की बेटी गीतांजलि ने बताया कि सुबह उसके पिता घर से पैदल निकले थे। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास घर से 500 मीटर की दूरी पर मिले। करंट लगने की बात कही जा रही है, जबकि जिस स्थान पर वह मिले, वहां पर बिजली के तार तक नहीं है। आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर वहां पर फेंका गया है। प्रॉपर्टी डीलर की मौत से बेटे संकल्प और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व दायित्वधारी पुष्कर दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, संजय बिष्ट, हरेंद्र सिंह नेगी, धीरू चौहान सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed