{"_id":"689b94885521c3c5df02e4e8","slug":"procession-will-be-taken-out-today-janmashtami-will-be-celebrated-on-16th-kitchha-news-c-242-1-shld1013-128532-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज निकलेगी शोभायात्रा, 16 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज निकलेगी शोभायात्रा, 16 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
Wed, 13 Aug 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी की आपात बैठक में बताया गया कि बुधवार को अपराह्न तीन बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्व का समापन 17 अगस्त को भंडारे के साथ होगा।
मंगलवार को मंदिर कमेटी की बैठक में पं. अरुणेश मिश्रा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्म स्थली पर मथुरा की तर्ज पर 16 अगस्त को पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। बताया गया कि आज नगर के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी यात्रा में कई धार्मिक झांकियां शामिल होंगी। शनिवार शाम पांच बजे श्री बाल कृष्ण के दर्शन होंगे। रात 12 बजे कृष्ण प्रगटोत्सव होगा। इसके बाद ही प्रसाद बांटा जाएगा। 17 अगस्त को भंडारे के साथ समापन होगा। वहां कमेटी अध्यक्ष सुदेश कक्कड़, सुदर्शन ठुकराल, शिव कुमार शर्मा, सतीश चड्ढा, ओम अग्रवाल, राजकुमार तनेजा आदि रहे।