फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Problems created in the name of development in Kichha

Nainital News: किच्छा में विकास के नाम पर खड़ी कर दी समस्या

Sat, 06 Jun 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Problems created in the name of development in Kichha
किच्छा। नगर के वार्ड सात में लेफ्ट पाहा नहर को कवर करने का काम पूरा होने के बावजूद सड़क निर्माण में देरी से स्थानीय लोग परेशान हैं। विभिन्न विभागों की लापरवाही से यह परियोजना जनता के लिए मुसीबत बन गई है। मानसून से पहले काम पूरा न होने पर स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। साफ शब्दों में कहा जाए तो किच्छा में विकास के नाम पर समस्या खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

बंडिया से मुख्य बाजार तक नहर कवर हो चुकी है लेकिन सड़क न बनने से दोनों ओर के निवासी नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर फैल रहा है। निकासी के लिए छोड़े गए छेदों से निकले सरियों से लोग घायल हो रहे हैं। वहीं धूल उड़ने से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

-इंसेट
विभागों के बीच खींचतान

किच्छा। नहर को कवर कर रही कार्यदायी संस्था के अशोक शर्मा ने बताया कि बडिंया से मुख्य बाजार तक 1402 मीटर का नहर कवर हो चुका है। अब नगर पालिका या सिचाई विभाग को इसकी सफाई के बाद इसके ऊपर सड़क का निर्माण करना है। हमारी ओर से बंडिया से मुख्य बाजार तक का काम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला का कहना है कि यह सड़क पालिका को हैंड ओवर अभी तक नही की गई है। इसके बावजूद पालिका यहां सफाई करवा रही है। लोक निर्माण या सिचाई विभाग ने सड़क निर्माण करना है।
-कोट
नहर किनारे रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। विशेषकर स्कूली बच्चे यहां पर एक स्कूल है जहां आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। - शिव कुमार शर्मा
-कोट
यहां उड़ती धूल और फैल रही गंदगी से लोग परेशान हैं। इसका काम जल्द पूरा होने चाहिये। कवर से निकले सरियों से बच्चे घायल हो रहे हैं। - कैलाश कांडपाल, पूर्व सभासद
-कोट
मानसून आने की आशंका भर से डर लगता है। लोग बीमार हो रहे हैं। जगह जगह मिटटी के ढेर लगे हैं। स्कूली बच्चे परेशान हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से कोई ई रिक्शा चालक इधर आना नही चाहता। महिलाओं को पैदल चलकर बाजार जाना पड़ता है। -जीवन जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी

-इंसेट
डेढ़ किमी लंबी इस सड़क का पहले टेंडर किया गया था जो किन्ही कारणों से निरस्त हो गया था। अब लोक निर्माण विभाग ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की है। इसका कार्य शीघ्र शुरू होगा।
- तिलक राज बेहड़, कांग्रेस विधायक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed