फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Problem of drinking water in Tallital area after boring failed in GGIC

Nainital: GGIC में बोरिंग संग सिस्टम के इरादे फेल, जनता की उम्मीदों पर भी फिरा पानी; जानें क्या बोले अधिकारी?

Mon, 04 Aug 2025 03:36 PM IST
हीरा मेहरा रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Aug 2025 03:36 PM IST
सार

जीजीआईसी में बोरिंग फेल होने के बाद तल्लीताल क्षेत्र में पेयजल की समस्या खत्म होने की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिर गया है।

विज्ञापन
Problem of drinking water in Tallital area after boring failed in GGIC
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जीजीआईसी में बोरिंग फेल होने के बाद तल्लीताल क्षेत्र में पेयजल की समस्या खत्म होने की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिर गया है। बलियानाला की तलहटी से पानी नहीं मिलने के बाद अब विभाग को दूसरे विकल्प की ओर देखना होगा।

विज्ञापन

बलियानाला के नीचे कई दशकों से लगातार रिस रहे पानी के सदुपयोग की योजना के तहत तत्कालीन जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जीजीआईसी में बोरिंग टेस्टिंग कराई गई। संस्था की ओर की गई बोरिंग में 200 मीटर नीचे पानी भी मिला। इसके बाद जल संस्थान ने जीजीआईसी से बोरिंग पाइप डालने, 50 हजार लीटर का टैंक, पंप हाउस निर्माण, राजभवन टैंक तक राइजिंग मेन आदि के कार्य के लिए 2.10 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया। सिंचाई विभाग से मिली प्रथम किस्त की 50 लाख की धनराशि से जल संस्थान ने निविदा के बाद कार्य भी शुरू कर दिया। मार्च में शुरू हुए कार्य के बाद शीघ्र तल्लीताल क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराया जाना था लेकिन बार-बार सिल्ट आने और ड्रिल फेल होने के चलते जल संस्थान ने कार्य बंद कर दिया है।

विज्ञापन

विभाग की ओर से की गई बोरिंग में पानी नहीं मिला। बोरिंग में खर्च पैसे के अलावा शेष राशि सिंचाई विभाग को वापस करने के लिए उनसे पत्राचार किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश गर्ब्याल, अधिशासा अभियंता जल संस्थान

सिंचाई विभाग की ओर से जल संस्थान को कार्य की प्रगति के बाबत पत्राचार किया गया है। सूचना मिली है कि बोरिंग में पानी न मिलने पर कार्य बंद कर दिया गया है। जल संस्थान के जवाब के क्रम में दूसरी जगह सर्वे पर विचार किया जाएगा। बृजेंद्र कुमार ईई सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed