फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pro. Sahu is among the world's top scientists for the second time

Nainital News: प्रो. साहू दूसरी बार दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में शुमार

Tue, 22 Aug 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Pro. Sahu is among the world's top scientists for the second time
प्रो. नंद गोपाल साहू
नैनीताल। यूएसए की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. नंद गोपाल साहू को जगह मिली है। यह दूसरा मौका है जब कुमाऊं विवि के प्रो. नंद गोपाल साहू का नाम इस सूची में शामिल हुआ है।
विज्ञापन


स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एमिनेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर जॉन इओनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम की ओर से से वैज्ञानिकों की सूची तैयार की गई है। प्रो. नंद गोपाल साहू कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों की एक टीम ने आकलन के बाद वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। इसमें पॉलीमर एवं नैनो साइंस श्रेणी में प्रो. साहू को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान दिया है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में उन्हें इस श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ था। संवाद
विज्ञापन



साल 2013 से कुमाऊं विवि में दे रहे सेवा
बता दें कि वर्ष 2013 में कुमाऊं विवि के रसायन विज्ञान विभाग के तहत शुरू हुए नैनो टेक्नोलॉजी एंड नैनो साइंस विभाग में प्रो. नंद गोपाल साहू ने जिम्मेदारी संभाली। इससे पूर्व वह सिंगापुर में एक कुशल वैज्ञानिक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी प्रो. साहू ने वेस्टेज से ग्राफीन बनाने की विधि पर शोध किया। इस पर वह और उनकी टीम कार्य कर रही है। वह कई पेटेंट प्राप्त कर चुके हैं। संवाद

प्रो. नंद गोपाल साहू

प्रो. नंद गोपाल साहू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed