{"_id":"61e1c1724dc0167f062d3464","slug":"prize-for-nainital-police-haldwani-news-hld4509678183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंज में लालकुआं और तामली थाना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंज में लालकुआं और तामली थाना प्रथम
विज्ञापन
Prize For Nainital Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने विधानसभा चुनाव को लेकर अधीनस्थों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि पिछले महीने परिक्षेत्रीय स्तर पर मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र के थानों की कार्यों के आधार पर रैंकिग की गई। इसमें मैदानी क्षेत्र से लालकुआं कोतवाली और पर्वतीय क्षेत्र में थाना तामली जिला चंपावत ने प्रथम स्थान पाया।
डीआईजी डॉ. भरणे ने कैंप कार्यालय में जनपदों की वर्चुअल मासिक अपराध गोष्ठी में अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुराने अपराधियों पर जिला बदर और गैंगस्टर की कार्रवाई करने के टिप्स दिए। बताया कि चुनाव में बाधा कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों की अभी से चिह्नित कर उनकी नियमित निगरानी करनी होगी। बढ़ते साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए ठगी के मामलों को भी गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने की हिदायत दी है। डीआईजी ने बताया कि पिछले महीने परिक्षेत्रीय स्तर पर मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र के थानों की कार्यों के आधार पर रैंकिग की गई।
इनमें मैदानी क्षेत्र में कोतवाली लालकुआं प्रथम, थाना बनभूलपुरा द्वितीय, थाना दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर हैं। पर्वतीय क्षेत्र में थाना तामली चंपावत ने प्रथम, थाना भवाली ने द्वितीय, थाना टनकपुर चंपावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिस डीआईजी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
38 पुलिसकर्मी सम्मानित
पिछले महीने सराहनीय कार्य करने वाले कुल 38 पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें ऊधमसिंह नगर से उपनिरीक्षक सुनील सुतेडी, सिपाही नवीन भट्ट, नैनीताल से निरीक्षक संजय गर्ब्याल, उपनिरीक्षक प्रकाश मेहरा, सिपाही मनोज कुमार, पंकज पांडे, अजय कुमार, नरेंद्र सिंह, रामसिंह राणा, जगदीश धामी, चालक प्रेम कुमार थाना भवाली के सिपाही हेमंत, थाना रामनगर के सिपाही मनोज जोशी, कालाढूंगी के उपनिरीक्षक मनोज कुमार, थाना लालकुआं के उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह, सिपाही रवि कुमार थाना काठगोदाम, सिपाही मनोज कुमार, पुलिस कार्यालय नैनीताल, सिपाही नरेंद्र मटियाल, सिपाही अनिल गिरी एसओजी, अनुचर नंदन राम, अनुचर चम्पा देवी, जगदीश प्रसाद, स्वच्छक सुनील कुमार शास्त्री, उपनल कर्मी कुंदन सिंह बोरा पुलिस लाईन नैनीताल, अल्मोड़ा के सिपाही दीपक कुमार थाना चौखुटिया, चंपावत से सिपाही दीपक प्रसाद, सिपाही मतलूब, भुवन पांडे, राकेश रोंकली -एसओजी/सर्विलांस, जिला बागेश्वर से थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विवेक चंद्र, सिपाही विरेंद्र गैड़ा, सिपाही भगत राम, चालक बिजय थाना कपकोट, उपनिरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला, सिपाही बसंत पंत, सिपाही राजेश भट्ट,चंदन कोहली, रमेश गडिया, इमरान खान, संतोष राठौर,चालक राजेंद्र, सिपाही नरेंद्र गोस्वामी,एफएसओ महेशचंद्र जनपद पिथौरागढ़ के सिपाही संदीप चंद, अरविंद कुमार एसओजी और साईबर सेल, सिपाही हरीश लटवाल यातायात शाखा शामिल हैं। बैठक में रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े थे।
पुलिसकर्मियों को सामान बांटे
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने सीमाओं और दूरस्थ इलाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ध्यान दिया है। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए हीटर, चाय बनाने की केतली, लाउडहेलर सहित अन्य सामान उपलब्ध कराया।