फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Privatization for the benefit of few industrialists: Anshul

चंद उद्योगपतियों के फायदे के लिए निजीकरण: अंशुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Privatization for the benefit of few industrialists: Anshul
हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अविजित ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों और कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की संपत्तियों का निजीकरण कर रही है। इससे आम जनता और गरीब महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का बजट कम कर दिया जबकि इस बजट को तीन गुना तक बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर चार लाख युवाओं को रोजगार, गैस सिलिंडर के दाम पांच सौ रुपये और पांच लाख गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष चालीस हजार रुपये दिए जाएंगे। हर गांव में स्वास्थ्य केेंद्र खोलें जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए दरार और विवाद पैदा कर रही है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, वरुण प्रताप भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed