फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prisoner dies during treatment under suspicious circumstances

संदिग्ध हालातों में इलाज के दौरान कैदी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prisoner dies during treatment under suspicious circumstances
हल्द्वानी। चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्थित उपकारागार के जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि काशीपुर के पंजाबी सराय निवासी मो. अयूब (55) को चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने नौ माह की सजा सुनाई थी। चार जून को मो. अयूब को हल्द्वानी उपकारागार में लाया गया था। अयूब ने दो दिन पहले कमजोरी की शिकायत बताई थी जिसके बाद उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी कुछ समय के लिए दी गई थी। हालांकि अयूब ने खुद ठीक होना बताया था। मंगलवार सुबह अचानक अयूब की हालत बिगड़ गई। सुबह करीब 10:30 बजे अयूब को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान देर शाम अस्पताल में अयूब ने दम तोड़ दिया। उसके पैरों पर खुजलाने की वजह से घाव होने की बात भी सामने आ रही है। इसकी वजह से अयूब की शुगर और थायराइड की समस्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे असल वजह की पुष्टि हो सकेगी। जेल अधीक्षक ने बताया कि अयूब के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed