{"_id":"9cb00732f915be6a9d7e08db9803cf78","slug":"principals-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों को 10 दिन में निपटाने होंगे छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों को 10 दिन में निपटाने होंगे छात्रसंघ चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चशिक्षा के प्रभारी निदेशक डा. बीसी मेलकानी ने कहा कि कोई भी डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव मनमानी तिथियों में नहीं कराएगा। कुमाऊं एवं गढ़वाल विश्वविद्यालयों से दिशा-निर्देश मिलने पर निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दस दिन के अंदर छात्रसंघ चुनाव कराना होगा, ताकि पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने डिग्री कालेजों के प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी महाविद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर से चलाना होगा।
विज्ञापन
उच्चशिक्षा निदेशालय में प्रभारी निदेशक डा.मेलकानी ने चार्ज संभालने के बाद शनिवार को पहली बार प्राचार्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 300 या इससे कम छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों के प्राचार्यों को बुलाया था, जिसमें 32 राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य पहुंचे थे। बैठक में प्राचार्यों ने संबद्धता से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए कहा कि नए विषयों की अस्थायी संबद्धता कम से कम तीन वर्षों की अवधि के लिए दी जाए। बायोमैट्रिक मशीन संचालित किए जाने की समीक्षा में पाया गया कि चकराता, त्यूनी, पोखाल, रिखड़ीखाल आदि कालेजों में बिजली और इंटरनेट की समस्या से यह मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं, जबकि सितारगंज, भतरौजखान, बनबसा, मरगूबपुर, मंगलौर, मुआनी, देवीधुरा, चुड़ियाला, बेतालघाट, मासी, लमगड़ा, खानपुर, गरुड़, थलीसैंण, मजरामहादेव में अभी बायोमैट्रिक मशीनें नहीं लग पाईं हैं। डा. मेलकानी ने नया सत्र शुरू होने से पहले बायोमैट्रिक मशीनें संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में नए महाविद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति किए जाने की बात भी उठी, साथ ही यह तय किया गया कि महाविद्यालयों में तैनात तृतीय श्रेणी कार्मिकों को निदेशालय में कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक निदेशक डा. अनुराग अग्रवाल ने विकास एवं प्लान की योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि 70 में से 66 कालेजों के पास अपनी भूमि हो गई है तथा जो 20 नए महाविद्यालय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत हुए तथा इनमें से 16 संचालित हो रहे हैं, इन कालेजों में से पांच महाविद्यालयों के भी अपनी भूमि हो गई है तथा 11 के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
बैठक में उपनिदेशक डा. ललित प्रभा शर्मा, उपनिदेशक डा. राजीव रतन, सहायक निदेशक डा. एके जोशी, वित्त नियंत्रक कृष्णा रौंक्ली, वित्त अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, प्राचार्य डा. कमल जोशी, डा. एलबी अग्निहोत्री, डा. पीसी तिवारी, डा. पीके पाठक, डा. आरसी पुरोहित, डा. गोविंद सिंह रावत, डा. चंद्र प्रकाश, डा. मुकेश गुप्ता, डा. जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।