{"_id":"5fe260518ebc3e3b8c4ea8bf","slug":"principal-threatened-to-interrupt-for-not-wearing-mask-haldwani-news-hld408358894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न पहनने पर टोकने के लिए प्रधानाचार्य को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहनने पर टोकने के लिए प्रधानाचार्य को दी धमकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
पहाड़पानी (नैनीताल)। क्षेत्र के खीम राम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी को मंगलवार को एक छात्र ने फोन कर देख लेने की धमकी दी। इस पर प्रधानाचार्य ने राजस्व पुलिस को शिकायत पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की।
प्रधानाचार्य ने बताया कि मंगलवार को एक छात्र अपना परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र लेने के लिए कार्यालय में आया था। उसने मास्क नहीं पहना था। परीक्षा प्रभारी के छुट्टी पर होने की वजह से प्रधानाचार्य छात्र से मिले। उन्होंने उसे मास्क पहनने के लिए कहा तो वह उलझने लगा। कुछ देर बाद वह चला गया और फोन कर प्रधानाचार्य को देख लेने की धमकी देने लगा।
मोहन चंद्र मेलकानी ने फोन कॉल रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वह पटवारी चौकी में शिकायत पत्र देकर आए। उधर राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रा नाथ ने बताया कि तहसील पहुंचकर उनकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही छात्र को फोन पर संपर्क किया गया तो वह दो दिन बाद आने की बात कह रहा था।